सुभाष चन्द्र बोस
सुभाष चन्द्र बोस ( बांग्ला : সুভাষ চন্দ্র বসু उच्चारण : शुभाष चॉन्द्रो बोशु, जन्म : 23 जनवरी 1897, मृत्यु : 18 अगस्त 1945) जो नेता जी के नाम से भी जाने जाते हैं, भारत के स्वतन्त्रता संग्राम के अग्रणी तथा सबसे नेता थे। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान, अंग्रेज़ों के खिलाफ लड़ने के लिये, उन्होंने जापान के सहयोग से आज़ाद हिन्द फौज का गठन किया था [1] । उनके द्वारा दिया गया जय हिन्द का नारा भारत का राष्ट्रीय नारा बन गया है। "तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा" का नारा भी उनका था जो उस समय अत्यधिक प्रचलन में आया। [2] सुभाषचन्द्र बोस सुभाषचन्द्र बोस का चित्र उनके हस्ताक्षर सहित जन्म 23 जनवरी 1897 कटक , बंगाल प्रेसीडेंसी का ओड़िसा डिवीजन , ब्रिटिश भारत राष्ट्रीयता भारतीय शिक्षा बी०ए० (आनर्स) शिक्षा प्राप्त की कलकत्ता विश्वविद्यालय पदवी अध्यक्ष (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)(1938) सुप्रीम कमाण्डर आज़ाद हिन्द फ़ौज प्रसिद्धि कारण भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के अग्रण...